CG NEWS : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा चालक की मौके पर हुई मौत
कांकेर : कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक गिट्टी डंप करने के बाद हाइवा की ट्रॉली को नीचे करना भूल गया। जिससे कुछ दूरी पर जाकर ट्रॉली हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पूरी हाइवा में करंट फैल गया। करंट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दड़वी साल्हेभाट में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी सड़क निर्माण काम में रविवार को हाइवा 19 बीएच 6844 से चालक दीपक सरकार गिट्टी डंप कर रहा था। बताया जा रहा है कि कच्ची सड़क में गिट्टी डंप करने के बाद कुछ दूरी पर जाने से हाइवा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई थी। जिससे पूरी हाइवा में करंट फैल गया था। करंट लगते ही चालक हाइवा से बाहर की तरफ उछल गया,और उसकी मौत हो गई। आप-पास में मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। बिजली विभाग ने फौरन उस इलाके की लाइन को बंद करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल लाया है। जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।




