BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला...!!

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला...!!
Share

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतराई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की तवा मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अपनी बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।

 
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पास में रखे तवे से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुस्से में पति ने तवे से की पत्नी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बहतराई निवासी गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच दो महीने की बच्ची की छठ्ठी को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और गुस्से में आकर गौरीशंकर ने रोटी बनाने वाले तवे से रत्ना के चेहरे पर जोरदार वार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि जब पुलिस टीम घर पहुंची, तो महिला का शव खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था। आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply