CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: शार्टकट तरीके से अमीर बनने के चक्कर में युवको ने की पेट्रोल पंप मालकिन की हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में

CG NEWS: शार्टकट तरीके से अमीर बनने के चक्कर में युवको ने की पेट्रोल पंप मालकिन की हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में
Share

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, पेट्रोल पंप मालकिन शांति पटेल (60) की हत्या मामले में पुलिस ने नौकरानी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शार्टकट तरीके से अमीर बनकर अय्याशी करना चाहते थे। इसके लिए आरोपी ने मां को काम से निकाले जाने के बाद लूट की साजिश रची। घर में घुसे और 5 घंटे आंगन में छिपकर इंतजार करते रहे। सुबह होने पर महिला के हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेत दिया।


दरअसल, 2 दिन पहले शांति पटेल का शव सुभाषनगर स्थित उनके घर में मिला था। शव के हाथ गमछे से और पैर बेल्ट से बंध हुए थे। गले पर धारदार हथियार का घाव था और फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। सामान बिखरा पड़ा था और उनकी कार भी गायब थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि चोरी हुई कार को बस स्टैंड की ओर से विश्रामपुर की ओर जाते देखा गया है। इस पर पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर काली घाट के पास कार रुकवा ली।



Share

Leave a Reply