CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : पढ़ाने के नाम पर घर लाकर भतीजी को बुआ-फूफा ने किया प्रताडि़त

CG NEWS : पढ़ाने के नाम पर घर लाकर भतीजी को बुआ-फूफा ने किया प्रताडि़त
Share

बलरामपुर : नगर के वार्ड क्रमांक 5 में अपने बुआ एवं फूफा के साथ बीते 3 माह से 8 वर्षीय मासूम पर छोटी-छोटी बात को लेकर बुआ का कहर टूटा बच्ची के फूफा सीएएफ के जवान है जो किराए के मकान में रहते हैं जब मकान मालकिन द्वारा लगातार बच्चे की रोने की आवाज सुनी जिसके बाद बुआ के द्वारा प्रताडि़त किए जाने का खुलासा हुआ इसकी जानकारी एडिशनल एसपी को दी गई जिसके बाद चाइल्डलाइन एवं पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह मारपीट एवं जलाने के निशान मिले।


मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 5 में सीएएफ के जवान विक्रम शर्मा अपने पत्नी सुमन शर्मा के साथ किराए के मकान में रहते हैं जहां 3 माह से सुमन शर्मा के भाई की 8 वर्षीय बेटी भी साथ में रह रही थी विगत दो-तीन दिनों से लगातार बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी जिसके बाद मकान मालकिन के द्वारा बच्ची के रोने का कारण जानना चाहा तो मकान छोड़ देने की बात सुमन शर्मा के द्वारा की जाने लगी व पता चला कि बच्ची को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है

उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान भी दिखे जिसके बाद इसकी तत्काल जानकारी एडिशनल एसपी को दी गई जिन के निर्देश पर चाइल्डलाइन की टीम एवं एएसआई कमलेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चाइल्ड लाइन की टीम के द्वारा सीडब्ल्यूसी में बच्चे को पेश किया गया। जहां से बच्ची को आज सखी सेंटर रखा जाएगा और कल अंबिकापुर बालिका गृह भेजा जाएगा। बच्ची को पढ़ाने के नाम से बुआ फूफा अपने साथ रखते थे बच्ची कक्षा तीसरी में पढ़ती है। घर का काम कराने के लिए भी बच्ची पर दबाव रहता था।
 



Share

Leave a Reply