CG NEWS: आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 177 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
सूरजपुर: विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छ.ग. व प्रबंध संचालक मार्केटिंग कार्पोरेशन की ओर से मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण व कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में पी.एल. नायक जिला आबकारी अधिकारी, उपयुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता संभाग सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत् आज थाना बिश्रामपुर क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के वीरेंद्र राजवाड़े पिता लखन राजवाड़े उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 91.8 लीटर अवैध शराब अन्य राज्य की मदिरा, ग्राम खोपा थाना विश्रामपुर के लखनराम पिता बैगुराम उम्र 58 वर्ष जाति रजवार के कब्जे से 95.580 लीटर अन्य राज्य की मदिरा तथा ग्राम दतिमा थाना विश्रामपुर निवासी संतोष जायसवाल पिता गंगाराम उम्र 40 जाति कलार के कब्जे से 9.3 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। आरोपियों को आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा 34(2) एवं 59(क), 36 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर शशिकला पैकरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा, संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा, आबकारी उप निरीक्षक सूरजपुर सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारुराम खैरवार, रमेश दुबे, आबकारी आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा, श्याम सुंदर सिंह, जयनंदन राजवाड़े, वाहन चालक कुशल प्रसाद खुटे, प्रमोद साहू, त्रिलोचन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।




