CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: मामूली विवाद पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, जिले में एक दिन के अंदर हुए 2 मर्डर

CG NEWS: मामूली विवाद पर फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, जिले में एक दिन के अंदर हुए 2 मर्डर
Share

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक की मामूली विवाद पर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया है कि आरोपी ने उसे इसलिए मार डाला क्योंकि खेत में नहर से पानी निकालने को लेकर उसका मृतक से विवाद हुआ था। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर किया है। आरोपी ने यह भी बताया है कि युवक की हत्या करने के लिए उसने फावड़े का इस्तेमाल किया था। पूरा मामला फिंगेश्वर थाना के छुईया गांव का है। इस प्रकार फिंगेश्वर इलाके में एक दिन के भीतर 2 लोगों की हत्या की गई है।


पेट पर हमला कर मौत के घाट उतारा
जानकारी के मुताबिक नीलकंठ सिन्हा (39) सोमवार सुबह 10 बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इस बीच आरोपी रोशन ध्रुव (33) भी बगल के अपने खेत में काम कर रहा था। चूंकि इस बार जिले में बरसात कम हुई है, इसलिए कई लोग नहर से पानी निकालने का काम करते हैं। नीलकंठ भी नहर से पानी निकालने के लिए गड्‌ढ़ा बना रहा था। तभी दोनों के बीच पानी निकालने को लेकर जमकर विवाद शुरू हो गया। इस पर रोशन ने वहीं रखे फावड़े से नीलकंठ की पेट पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद रोशन खुद थाने पहुंच गया और बताया कि उसने नीलकंठ की हत्या कर दी है। आरोपी अपने साथ फावड़ा लेकर भी पहुंचा था। रोशन की ही निशानदेही पर मृतक के शव को जब्त कर लिया गया और पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक के भतीजे की बीच बाजार हत्या
इसके पहले जिले में रविवार को करीब 12 बजे के आसपास बीच बाजार कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। संदीप मछली के कारोबार से जुड़ा था। रविवार को फिंगेश्वर इलाके में लगे मछली बाजार में वह रुपयों के लेन-देन की बात करने कुछ दुकानदारों के पास पहुंचा था। तब बाजार में दुकानें लगी हुईं थी और लोग भी मौजूद थे। रुपयों की लेन-देन को लेकर संदीप की दूसरे व्यापारियों से बहस हो गई। युवकों ने संदीप पर लाठी डंडे से वार कर दिया। संदीप ने भी उन्हें पीटा। इसके बाद एक युवक ने धारदार हथियार से संदीप के सीने और गले पर वार किया। संदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।



Share

Leave a Reply