CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: आदमखोर तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, गर्दन पकड़ कर घसीटता हुआ ले गया

CG NEWS: आदमखोर तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, गर्दन पकड़ कर घसीटता हुआ ले गया
Share

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिल-देहला देने वाली खबर सामने आई है, सोमवार को तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने बुजुर्ग की गर्दन पकड़ ली और घसीटते हुए खींच कर ले जाने लगा। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। इस पर बुजुर्ग को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग कैमरे लगवाने की बात कह रहा है।


जानकारी के मुताबिक, जड़ा-जड़ा के रहने वाले शंकर निषाद का खेत कोचेना गांव के पास है। वह सोमवार को खेत से लौट रहा था। इस दौरान बस्ती के पास ही स्थित हैंड पंप बोरिंग के पास बैठ गया7 तभी घात लगाए हुए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शंकर के बैठे होने के चलते उसकी गर्दन तेंदुए ने पकड़ ली और खींचते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। शंकर की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। लोगों को शोर मचाता आते हुए देख तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर भाग निकला।


डेढ़ साल पहले भी तेंदुआ घर से उठाकर ले गया था बच्ची को
इसके बाद ग्रामीणों ने शंकर के गांव जड़ा जड़ा फोन कर इसकी जानकारी दी और एंबुलेंस बुलाई। शंकर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाज के लिए एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी गांव में डेढ़ साल पहले भी तेंदुआ एक घर से बच्ची को उठाकर ले जा चुका है। अब फिर इस तरह की घटना होने से ग्रामीण काफी चिंतित है।


जंगल के बीच बस्ती होने से वन्य जीवों की रहती है आमद
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोचेना कमार बस्ती है। जंगल के बीच होने के कारण वन्य जीवों की मौजूदगी बस्ती के आसपास बनी रहती है। उनका कहना है कि यहां शराब बनाई जाती है। नशे में होने के चलते यह घटना हुई है। फिलहाल तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी के लिए ट्रैक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अगर बहुत आवश्यक हुआ, तभी तेंदुआ पकड़ने पिंजरा लगाने की अनुमति उच्च कार्यालय से मांगी जाएगी।



Share

Leave a Reply