CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार मामले में मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, कहा इस्तीफा दे नारायण चंदेल

CG NEWS : आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार मामले में मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान, कहा इस्तीफा दे नारायण चंदेल
Share

 रायपुर। raipur news बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर घिरे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल Narayan chandel  से कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा kawasi lakhma  ने इस्तीफा मांगा है. लखमा ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा नहीं लेने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जब तक यह (दुष्कर्म) मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक नारायण चंदेल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार abuse हुआ है, जिसे हम आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे. आदिवासी इन्हें माफ नहीं करेंगे.

इसके साथ ही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में कार्यसमिति की इतनी बैठक नहीं देखी. यहां तो रोज कार्यसमिति की बैठक हो रही है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष को भाजपा तत्काल हटाए. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इतने ही आदिवासी के हितैषी हैं तो राज्यपाल से क्यों नहीं मिल रहे.

अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन पर मंत्री ने कहा कि उनसे निवेदन करूंगा कि आंदोलन ना करें. उनका समर्थन कर रहे रमन सिंह ने 15 सालों में उनके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन सीएम भूपेश प्रयास कर रहे हैं. कोई ना कोई रास्ता निकलेगा. हड़ताल मत करें, ऐसे में जनता का काम रुक जाता है. हमसे मिले, हम उनसे बात करेंगे, कुछ समाधान करेंगे।



Share

Leave a Reply