CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी..

CG NEWS : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी..
Share

धमतरी : बिरेझर चौकी इलाके के धूमा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फ फासी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नही चल पाया है। जिन मासूम बेटों को मां ने दूध पिला कर बड़ा किया था आज ऐसी क्या वजह हो गई कि उन्हीं मासूम बेटों के साथ मां को खुदकुशी करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे जंगला के छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था ।

सुबह जब तीनो को फांसी पर लटका देखा तो परिवार के लोग सकते में आ गए।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चो के साथ फासी क्यो लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फि लहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 



Share

Leave a Reply