CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, बाद में इनकार किया तो थाने में हुई शिकायत, गिरफ्तार

CG NEWS: शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, बाद में इनकार किया तो थाने में हुई शिकायत, गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद शादी का वादा करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत जामुल थाने में की थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पीड़िता के साथ एक महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया था।


शादी के लिए प्रपोज किया
जानकारी के मुताबिक, पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर में रहने वाले लोकेश बंजारे (24) ने मुड़पार की रहने वाली 19 साल की लड़की से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। दोनों के बीच यहीं से बातचीत होनी शुरू हुई। बातचीत में ही लोकेश ने लड़की को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लोकेश लड़की को घर से भाग कर अमलेश्वर आने की जिद करने लगा। फिर लड़की घर से भाग कर उसके साथ रहनी लगी। इस दौरान लड़की ने रिश्ते की जानकारी अपने माता-पिता को दी। लड़की पक्ष के लोगों ने लोकेश को अपना दामाद भी मान लिया था।

मारपीट भी करने लगा
लोकेश बंजारे ने अपने रिश्ते की जानकारी घर वालों को नहीं दी थी। दोनों बिना शादी किए लिव इन में साथ रहने लगे थे। लोकेश ने शादी का वादा करके कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया। वहीं दूसरी तरफ लड़की बार-बार लोकेश से अपने घर वालों से मिलवाने की जिद कर रही थी। बहाना बनाकर वह बार-बार टाल दिया करता था और लड़की के साथ मारपीट भी करने लगा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने घर वालों को दी थी। लोकेश ने बाद में शादी से भी इनकार कर दिया। इसी बात से पेरशान होकर लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाकर लोकेश के खिलाफ जामुल थाना में केस दर्ज करवा दिया।

दोनों 10वीं तक पढ़े हैं
जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से लड़की से हुई थी और शादी का वादा करके आरोपी लोकेश बंजारे उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी शिकायत लड़की व उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी को तलाश करके उसे अमलेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी लोकेश ने 10वीं तक पढ़ाई की है। फिलहाल वो अभी कुछ काम नहीं करता है। वहीं, लड़की भी 10वीं कक्षा तक पढ़ी है।



Share

Leave a Reply