CG NEWS: चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी गिरफ्तार
बालको: घर में घुसकर गाली-गलौच व चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को प्रार्थी किशोर गोजे, निवासी लालघाट थाने में जोसिक उर्फ केकड़ा तथा भोंकू उरांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दोनो ने प्रार्थी के साथ गालीगलौच करते हुए उसपर चाक़ू से हमला कर दिया, जिसमे प्रार्थी को पेट में चोट आई। तब 112 पुलिस टीम को सूचित कर थाना उपस्थित आया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 406/21 धारा 294,506,323,307,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशानिर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह सउनि नरेन्द्र परिहार, सउनि आजूराम खुशराम, आरक्षक श्याम भरोस यादव, आरक्षक सुखदेव मुण्डा का विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जोसिक अपने घर मे छुपा हुआ है। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछ ताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी जोसिक उर्फ केकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया । प्रकरण का अन्य आरोपी भोंकू उरांव फरार है जिसे तत्परता से पता तलाश कर गिरफ्तार किया जाता है।




