CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : शराब की बिक्री दुकानों के साथ आनलाईन भी , ऐप की वेबसाइट पर कर सकते है ऑर्डर

CG NEWS :  शराब की बिक्री दुकानों के साथ आनलाईन भी , ऐप की वेबसाइट पर कर सकते है ऑर्डर
Share

रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शराब की बिक्री अब ऑनलाईन भी शुरू कर दी है। इससे शराब दुकानों में लगनी वाली भीड़ भी कम होगी। इसके साथ ही शराब दुकानों के बाहर लगने वाले चखना की दुकानों को भी हटाने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है।

इस निर्देश के तहत प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में शराब की बिक्री दुकानों के साथ आनलाईन भी किया जाएगा। इस संबंध में आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चखना सेंटरों को भी हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, तो शराब दुकानों में बेरिकेंटिंग लगाने का आदेश दिया गया है।

आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि जो लोग आनलाईन शराब मंगाना चाहते हैं, वे विभाग के ऐप की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता देना होगा। ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर या साइट पर दिखेगा। इसके बाद ग्राहक के बताए पते पर डिलिवरी बॉय शराब पहुंचा देगा, इसके लिए 100 रुपए के आस-पास डिलिवरी शुल्क भी देना पड़ सकता है।
 



Share

Leave a Reply