CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG News : विवाह समारोह में फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, दूल्हे और पिता की पिस्तौल जब्त

CG News : विवाह समारोह में फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, दूल्हे और पिता की पिस्तौल जब्त
Share

 जांजगीर-चांपा।  विवाह समारोह ( marriage function) दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनी ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को रासोट गांव में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता( congress) राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह के विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने सिंह और उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

विवाह समारोह के दौरान पिस्तौल चलाने का वीडियो( video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा पिस्तौल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। जब पुलिस को जानकारी मिली कि यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है तब पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो( video) में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं( women) और पुरुष( men) पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं ।

लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस( license )के नियमों और शर्तों का उल्लंघन

सोनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है



Share

Leave a Reply