CG NEWS : दो गांजा तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी ख़बर........
रायपुर : राजधानी पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ रोकथाम के तहत एक और कारवाई की है। 2 व्यक्तियों को मादक पदार्थ परिवहन करते ले जाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। थाना गोलबाज़ार लाखेनगर हनुमान मंदिर के पास आरोपी राजकुमार सोनकर और मुन्नीलाल सोनकर करीब 8 किलो 200 ग्राम गांजा मादक पदार्थ एक्टिवा गाड़ी में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें नारकोटिक्स 20 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी गाड़ी भी अपने कब्जे में रखी है।




