CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: जमीन विवाद सूलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टंगिया से हमला,पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ा दिया

CG NEWS: जमीन विवाद सूलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टंगिया से हमला,पुलिस कांस्टेबल का सिर फोड़ा दिया
Share

बिलासपुर: जिले में 12 नवंबर की रात जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। टंगिया से वार कर युवक ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर युवक भाग निकला है। इससे पहले पहुंची डायल-112 की टीम को गालियां देकर भगा दिया था। घायल जवान को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा में मनीराम सोनवानी के घर में पारिवारिक विवाद की सूचना मिलने पर 12 नवंबर रात डायल-112 की टीम पहुंची थी। वहां पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

 

पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप मनीराम के बेटे सुनील ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और उन्हें भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना थाने को दी गई।आरोप है कि जवानों को देखते ही मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कॉन्स्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुनील ने उस पर टंगिया से हमला कर दिया। टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। फिलहाल पुलिस ने कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply