CG NEWS: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म, गिरफ्तार
धमतरी: 29 अगस्त को प्रार्थिया ने थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मावली पारा नरहरपुर जिला कांकेर निवासी गोवर्धन साहू ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। शादी करने की बात पर प्रार्थिया को जान से मारकर गटर में फेंक देने की धमकी दी। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी धमतरी में आरोपी गोवर्धन साहू के विरुद्ध धारा 76, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम की ओर से आरोपी गोवर्धन साहू के सकुनत मावली पारा नरहरपुर में दबिश दी गई। आरोपी गोवर्धन साहू के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपराध स्वीकार किया। तब आरोपी गोवर्धन साहू पिता विदेराम साहू उम्र 46 वर्ष साकिन मावली पारा नरहरपुर थाना नरहरपुर जिला कांकेर को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस प्रकार थाना अर्जुनी पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी गोवर्धन साहू को गिर तार करने में सफलता अर्जित की गई।




