CG NEWS: जादू-टोने के शक पर गांव में चली गोली
लखनपुर: लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराजू में 19 अगस्त की सुबह लगभग 6:15 बजे शहीद आरक्षक के भाई पर मोहनी व जादू के शक पर गांव के ही व्यक्ति ने युवक पर गोली चला दी। जिसमे युवक बाल-बाल बचा।
मिली जानकारी के मुताबिक शहीद आरक्षक गौतम राजवाड़े का बड़ा भाई दीप नारायण पिता रामभरोस उम्र 26 वर्ष जो गांव के ही उप सरपंच अमर सिंह पिता धनेश्वर राम के साथ सुबह 6:00 बजे स्कूटी से खेत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह बाल रूप सिंह के दरवाजे के समीप पहुंचे वैसे ही बाल रूप से ईट उठाकर दीप नारायण पर हमला करते हुए गाली गलौज किया। जिसके बाद दीप नारायण स्कूटी छोड़कर वहां से भागकर अपने घर पहुंच घटना की जानकारी अपने परिवार जनों को दी।
दीप नारायण के पीछे पीछे बालरूप सिंह पिता स्व दलगर सिंह घर में रखे अपने लाइसेंसी 12 बोर बंदूक लेकर दीप नारायण के घर पहुंचा जैसे ही दीवनारायण व उसके परिजन परिजन घर से बाहर निकले, बाल रूप ने अपने 12 बोर बंदूक से दीप नारायण के ऊपर गोली चला दी। मिस फायर होने से युवक बाल-बाल बचा। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी गांव वाले बाहर निकले बाल रूप तथा उसके पुत्र देव कुमारने दीप नारायण तथा उसकी मां पर मोहनी जादू करने का आरोप लगते हुए गाली गलौज की। इसके बाद दोनों बाप-बेटे वहां से चले गए।
इस घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच 12 बोर लाइसेंसी बंदूक को जप्त किया। घटना के बाद से ग्राम तराजू में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्ष लखनपुर थाना पहुंच एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनपुर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अपराध अपराध दर्ज कर लिया गया है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीप नारायण पिता रामभरोस रजवाड़े के आवेदन पर पुलिस ने बाल रूप सिंह पिता स्व दलगर सिंह उम्र 65 वर्ष तथा उसके पुत्र देव कुमार सिंह पिता बाल रूप सिंह उम्र 35 ग्राम तराजू निवासी के खिलाफ धारा 294, 506 ,323, 336, 4-5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है तो वही बाल रूप पिता स्व दलगर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीप नारायण राजवाड़े के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




