CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: बेटे ने बाप की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: बेटे ने बाप की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आ रही है, एक युवक ने अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि रात को पिता-पुत्र दोनों साथ में ही सोए थे। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा निवासी भावन सिंह (60) और उसका बेटा सियाराम (30) सोमवार रात खाना खाने के बाद साथ में ही आंगन में सोए हुए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो आंगन में भावन सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इस बीच परिजनों को पता चला कि भावन सिंह की हत्या सियाराम ने ही की है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


कुल्हाड़ी से गले, सिर, हाथ और पीठ पर किया वार
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। भावन सिंह के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्र सियाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। कुल्हाड़ी से भावन के ऊपर लगातार कई वार किए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।



Share

Leave a Reply