CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: ससुराल में हुई दामाद की पिटाई, इस वजह से ससुराल वालो ने दामाद को पिटा, जानिए डिटेल में

CG NEWS: ससुराल में हुई दामाद की पिटाई, इस वजह से ससुराल वालो ने दामाद को पिटा, जानिए डिटेल में
Share

कवर्धा में ससुराल आए दामाद की ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके शरीर पर मिर्च पाउडर मल दिया और उसे लात-घूंसों से पीटा। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी के इलाज के लिए पत्नी को 9 हजार रुपए दिए थे। जिसे मांगने पर पत्नी ने इनकार कर दिया। इस पर पति ने उसे साथ चलने को कहा था। इस बात से भड़के आरोपियों ने कहा कि तीजा पर ले जाने की बात करता है और पीटना शुरू कर दिया। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, मरियाटोला, बोड़ला निवासी देवानंद लहरे (22) की पत्नी फुलमनी बेटी लिशा के साथ तीजा मनाने के लिए अपने मायके दलपुरवा गांव आई थी। यहां अचानक बेटी लिशा की तबीयत खराब हो गई। इस पर फुलमनी ने 6 सितंबर को पति देवानंद को कॉल किया और मायके बुलाया। इस पर देवांनद रात को ही ससुराल पहुंच गया। साथ ही बेटी के इलाज के लिए लाए 9 हजार रुपए पत्नी के पास रखवा दिए।


पत्नी साथ चलने को तैयार हुई तो ससुर ने किया विरोध
अगले दिन सुबह बेटी को अस्पताल ले जाने के लिए उसने पत्नी से रुपए मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर देवानंद ने कहा कि बच्ची के उपचार के लिए रुपए हैं, उसे वापस नहीं कर रही हो। अगर ऐसा है तो साथ में अस्पताल चलो। फुलमनी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। आरोप है कि ससुर छगन खांडे नाराज हो गया और कहा कि तीजा में बेटी को ले जा रहे हो। हम लोगों को चोर समझते हो। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी।


पत्नी पिटते देखती रही, सास ने किया बीच-बचाव
ससुर को गालियां देते देख देवानंद ने विरोध किया तो आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्यों मोहन खांडे, लल्लू, केवरा बाई और भोंदा बाई ने उसे पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद शरीर पर मिर्च पाउडर मल दिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान फुलमनी वहीं खड़े-खड़े तमाशा देखती रही। शोर सुनकर देवानंद की सास पहुंची और बीच बचाव किया। इसके बाद देवानंद ने अपने परिजनों को सूचना दी और थाने जाकर FIR दर्ज कराई।



Share

Leave a Reply