CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: सब इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: सब इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share

बिलासपुर: बिलासपुर में जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर युवती ने अपने क्वार्टर में 11 नवंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने स्कूल की दोस्त को मोबाइल से वीडियो कॉल की। इस नजारे को देखकर युवक सिहर उठा। वह युवती को बार-बार इस तरह से आत्मघाती कदम उठाने के लिए मना करता रहा। लेकिन, वह नहीं मानी और फंदा बनाकर झूल गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी की है।


जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की रहने वाली शशि टंडन 30 वर्ष पुत्री बलिराम टंडन जल संसाधन विभाग के सकरी डिवीजन में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। वह सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रहती थी। परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं। गुरुवार की रात करीब 12.8 बजे शशि ने अपने स्कूल के दोस्त विजय कुमार साहू को मोबाइल से वीडियो कॉल की। तब, उसके गले में फंदा बंधा हुआ था। युवती आत्महत्या कर दुनिया से जाने की बात कह रही थी। विजय उस समय मध्यप्रदेश के सिंगरौली से परिवार समेत मल्हार लौट रहा था। इस दौरान विजय के परिवार वाले भी शशि को आत्मघाती कदम उठाने से मना करते रहे। फिर भी वह नहीं मानी। फोन कटते ही विजय ने उसके परिजन सहित पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस व परिजन सिंचाई कॉलोनी स्थित क्वार्टर पहुंचे, तब तक युवती फं दे से झूल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। अभी तक की जांच में युवती के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



Share

Leave a Reply