CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : स्कूल के बच्चे पैरा में पढ़ते आए नजर, लगातार शिकायत के बाद भी भवन निर्माण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ

CG NEWS : स्कूल के बच्चे पैरा में पढ़ते आए नजर, लगातार शिकायत के बाद भी भवन निर्माण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ
Share

 सूरजपुर। जहां एक और शिक्षा विभाग बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के नाम पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करता है। वहीं सूरजपुर जिले के दूरस्थ इलाके बिहारपुर में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।

दरअसल, बिहारपुर क्षेत्र के चौका पारा गांव में प्राथमिक स्कूल जर्जर स्थिति में है, जिसकी वजह से शिक्षा विभाग के द्वारा एक निजी मकान में स्कूल का संचालन किया जा रहा था, लेकिन बीते मंगलवार को घर के मालिक के द्वारा स्कूल संचालित किए जाने वाले कमरे में ताला जड़ दिया गया है। जिसकी वजह से बच्चों का क्लास धान के पैरा पर चलाया जा रहा है, शिक्षकों के द्वारा बताया जा रहा है कि उनके द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लगातार शिकायत की गई है। बावजूद इसके अभी तक भवन निर्माण से संबंधित कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, वे ये तो मान रहे हैं कि वहां स्कूल भवन नहीं है, लेकिन वह इस बात से इंकार कर रहे हैं कि भवन ना होने की वजह से बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर है। उनके अनुसार निजी मकान में स्कूल संचालित तो किया जा रहा है लेकिन मकान मालिक से किराया देने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। ऐसे में बच्चे स्कूल के बाहर धान के पैरा में पढ़ाई करते तो दिख रहे हैं, लेकिन शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी दोनों के बयान एक दूसरे से विपरीत है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी में कौन सही बोल रहा है?



Share

Leave a Reply