CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: बदमाशो ने दंपती की गला रेत कर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: बदमाशो ने दंपती की गला रेत कर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Share

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बदमाशों ने दंपती को गला रेत कर मार डाला। दोनों के शव रविवार देर रात नाले के किनारे पड़े हुए मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, बालूद पंचायत के पटेलपारा मुरकी निवासी रामा ओयाम (55) अपनी पत्नी मासे ओयाम (45) के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे चावल पिसाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। परिजन लगातार उनको तलाश रहे थे। इस बीच देर रात नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए मिले।


दंपती का शव मिलने पर उसके भतीजे सिंधु पोयाम ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि पटेलपारा जाने वाले रास्ते में नाले के पास दोनों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या की गई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply