CG NEWS: स्कूल जाने घर से निकले छात्र की झरने में डूबकर मौत
कोरबा: स्कूल जाने घर से निकले स्कूली छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल का छात्र लक्ष्य कुकरेजा था, जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। लक्ष्य अपने आठ दोस्तों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला हुआ था और स्कूल न जाकर सभी घूमने परसाखोला पहुंच गए।
सभी दोस्त परसाखोला में पानी के झरने में नहा रहे थे तभी पानी में डूब जाने से लक्ष्य की मौत हो गई। लक्ष्य को पानी में डूबते देख उनके दोस्त शोर मचाने लगे तभी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तत्काल पहुंचकर उसके शव को पानी के बाहर निकाला गया। घटना की सूचना बालको पुलिस को दे दी गई है।




