CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : पैसे के लेनदेन पर युवक ने की थी महिला की हत्या...

 CG NEWS : पैसे के लेनदेन पर युवक ने की थी महिला की हत्या...
Share

अंबिकापुर : बीते दिनों शहर के जनपद पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने 20 घंटे के अंदर सुलझा ली। महिला की हत्या 15 दिन पूर्व रुपए लेन-देन के विवाद में साथ में काम करने वाले मजदूर ने की थी।


दरअसल मजदूर ने महिला से रुपए लिए थे। महिला ने रुपए मांगे जाने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्से में आए मजदूर ने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर लात-मुक्का व ईंट से मारकर उसकी हत्याकर दी। हत्या करने के बाद शव को निर्माणाधीन मकान स्थित गड्ढे में डाल कर ईट के टुकड़ों से ढंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेज दिया है ।
पुलिस के अनुसार अंबिकापुर के जनपद पारा निवासी प्रशांत त्रिपाठी के निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद मानते हुए शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी अजय यादव ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही आरोपी विष्णु गिरी को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सलेयाडीह निवासी सेवन्ती जो अंबिकापुर चांदनी चौक में रहकर मजदूरी का काम करती थी।
 



Share

Leave a Reply