CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: छेडख़ानी कर रहे युवक को युवती ने थप्पड़ मारे

CG NEWS: छेडख़ानी कर रहे युवक को युवती ने थप्पड़ मारे
Share

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार शाम बीच सड़क पर जमकर थप्पड़ चले। युवती ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। इस दौरान दोस्त को पिटता देख दूसरा युवक मौका देख वहां से भाग निकला। दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर युवती से छेडख़ानी कर रहे थे। तभी लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भी भाग निकला। फिलहाल मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। दरअसल घंटाघर के पास स्थित चौपाटी पर शुक्रवार शाम को काफी भीड़ थी। इसी दौरान नशे में धुत दो युवक पहुंचे और वहां एक लड़की से छेडख़ानी करने लगे। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। युवती ने भी लड़के को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। लड़के को पिटता देख, उसका दोस्त भाग निकला। इसके बाद लोग लड़के को थाने ले जाने लगेए लेकिन मौका देख वह भी भाग निकला। थाने ले जाने से पहले मारपीट के दौरान लोगों ने लड़के से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम दीपेश है और वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसके पिता एसईसीएल कर्मचारी हैं। हालांकि लड़का कोरबा में क्या करने आया था इस बारे में नहीं पता चल सका है। उसके साथी का भी नाम नहीं सामने आया। युवती ने भी इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। हालांकि इसका वीडियो जरूर शहर में वायरल हो गया है।



Share

Leave a Reply