CG NEWS : स्कूल के पीछे छात्र का शव मिलने से आस -पास के इलाकों में मचा हड़कंप...
कांकेर : जिले के थाना परलकोट क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बापूनगर में आठवीं कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पीछे मैदान में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि बच्चे का मूंह बोनफिक्स लगी पॉलीथीन से ढका था जो मौत का कारण बना, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार परलकोट क्षेत्र ग्राम बापूनगर निवासी समर मंडल ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सौरभ मंडल 13 वर्ष कापसी के स्कूल में कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रहा था।




