CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया 152 बोरी चावल पार, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया 152 बोरी चावल पार, जांच में जुटी पुलिस
Share

भैयाथान: विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत करकोटी स्थित शासकीय उचित मुल्य की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 152 बोरी चावल पार कर दिया। दुकान के सेल्समैन ने इसकी लिखित शिकायत झिलमिली थाने में की है। इस पर पुलिस की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करकोटी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बीते 6 अगस्त की रात में चोरों ने दुकान का ताला व सीकड़ तोड़कर दुकान में रखे 152 बोरी चावल चोरी कर ली गई थी। लेकिन सेल्समेन के द्वार चोरी होने की सूचना पुलिस को लिखित में करने के बाद भी अब तक पुलिस की ओर से उक्त चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सेल्समैन ने अपनी शिकायत में बताया है कि तीन दिन तक उन्होंने कुछ हितग्राहियों को चावल का वितरण किया था। इसके बाद वे दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए। पुन: 6 अगस्त को सेल्समेन राशन वितरण करने पहुंचा तो राशन दुकान का ताला व सीकड़ टूटा हुआ पाया गया। तत्काल सेल्समेन ने थाना जाकर इसकी लिखित शिकायत की।


चोरी हुई चावल की भौतिक सत्यापन के लिए सेल्समैन के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और स्टाक का मिलान किया, तो मौके पर 37 बोरी चावल व 3 बोरी खुला चावल गोदाम में मिला। दूसरे रूम में रखे चना और शक्कर की बोरियों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ चावल को ही चोरी कर फरार हो गए हैं। शेष बचे हुए गरीब हितग्राहियों को चावल मिल पाता है या नही? अब देखना दिलचस्प होगा। जबकि पुलिस ने 6 अगस्त को हुई चोरी की रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी बसंत खलखो ने बताया कि खाद्य विभाग से जानकारी मंगाया गया है तथा सभी बिंदुओ पर जांच चल रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



Share

Leave a Reply