CG NEWS : प्रतिबंधित नशीली दवाइयों और इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार
महासमुंद : नाकोटिक्स सेल व सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुंडा चौक के पास ओडिशा के रहने वाले पाइकमल जिला बरगढ़ निवासी रवि प्रधान पिता चुड़ामणी प्रधान (23) एवं बीसी सेठ पिता निर्वास सेठ (21)को नशीली प्रतिबंधित दवाईयां व इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त दवाईयां व इंजेक्शन की कीमत 16350 रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाईयां व इजेंक्शन का सेवन करने वाले युवा लड़कों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे दवाईयों को युवा लड़के नशे के रुप में सेवन कर रहे हैं। ये दवाईयां मेडिकल में लोगों को आसानी से मिल रही है, वहीं सप्लायर भी घुम-घुम कर बेच रहा है। गठित सेल ने सप्ताहभर पूर्व गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महासमुंद जिले में इंजेक्शन व दवाईयां का सेवन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं बार्डर इलाके में सप्लायर पहुंचाकर लोगों को इंजेक्शन व दवाईयां उपलब्ध करा रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी नशीली दवाई बेचने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने मेडिकल संचालक से मारपीट भी की थी। जब्त दवाईयां व नशीली इंजेक्शन की धरपकड़ की कार्रवाई को लेकर एसडीओपी विकास पाटले ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा की ओर से दो व्यक्ति बाइक में प्रतिबंधित नशीली दवाई का परिवहन कर छत्तीसगढ आने वाले हैं।
सूचना पर संयुक्त टीम ने ग्राम अर्जुण्डा चौक पर घेरबांदी कर बाइक के आने का इंतजार कर रहे थे।, उसी समय पदमपुर रोड पर सुबह पौने 11 बजे बाइक क्रमांक ओडी 17आर 5251 में दो व्यक्ति आते दिखे। इधर, पुलिस को देखकर तीनों पदमपुर की ओर भागने लगे जिसे टीम ने घेरबांदी कर पकड़ा। टीम ने आरोपियों के पास रखे थैला की तलाशी ली और तलाशी ली और उसके अंदर से प्रतिबंधित पेंटाजोसिन इंजेक्शन 176 नग एवं नाइट्राजेपाम टेबलट करीब 1000 नग बरामद किए।
छग में अवैध सप्लाई के लिए लाना बताया
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पदमपुर ओडिशा से नशीली दवाई व इंजेक्शन लेकर सरायपाली खपाने के लिए यहां आए थे। इस बात की जैसे ही सूचना टीम को मिली घेराबंदी कर पकड़ लिया। इन दोनों के पास से वैध दस्तावेज भी मंगवाए, लेकिन टीम को नहीं दिखा पाए। बता दें कि ये इंजेक्शन व टेबलेट दर्द की दवा है, इसे युवा लड़के नशे के रूप में सेवन करते हैं। ये दोनों प्रतिबंधित है। वहीं पुलिस ने आरोपी से उनकी बाइक व 4 नग मोबाइल भी जब्त कर ली है। बता दें कि टीम नशीली दवाईयों की बिक्री कराने व खेप पहुंचाने के पीछे जिनके हाथ है,




