CG NEWS: लाखों के चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,14 ग्राम चरस जब्त
गरियाबंद: गरियाबंद जिले में पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग के दौरान 1 नवंबर की देर शाम पांडुका पुलिस ने कुकमुदिन पिता अब्दुल करीम 30 वर्ष और सत्तार खान पिता सब्दल खान 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 1 लाख 40 हजार कीमती 14 ग्राम चरस के साथ 1 लाख 70 हजार नगद जब्त की है। दोनों आरोपी हरियाणा के सूरजकुंड, फरीदाबाद इलाके के रहने वाले हैं। इस मामले में बात करते हुए थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि पांडुका के चारधाम चौक के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग के कार क्रमांक एच आर 51 बी वाय 0030 को रोककर चेकिंग किया गया तो, कार में 14 ग्राम चरस रखा हुआ मिला। जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस।




