CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : दो युवकों ने महिला के घर घुस महिला कि गोली मारकर कि हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

CG NEWS : दो युवकों ने महिला के घर घुस महिला कि गोली मारकर कि हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...
Share

कोरबा : शुक्रवार 31 दिसम्बर को नए साल के स्वागत में सभी जश्न मना रहे थे इसी बीच दीपका थाना क्षेत्र में एक महिला पर गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर की है। बाइक में सवार होकर दो युवक पहुंचे और एक ने घर में घुसकर गोली चलाई। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि झाबर निवासी सरोजनी बाई 25 घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर था। महिला के माता.पिता घर में अन्य कमरे में थे। जबकि बच्चा पास में ही था। रात करीब 11बजे बाइक में सवार दो युवक आए और घर में घुसकर उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर माता.पिता मौके पर पहुंचे। गोली महिला के आंख और कांन के बीच लगी है। महिला ने खुद अपने पति को फोन किया और वारदात की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को कोरबा के कोसा बाड़ी स्थित न्यू कोरबा हास्पिटल में भर्ती कराया ।

दीपका में हुए वारदात की सूचना मिलते ही टीआई अविनाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना प्रसारित कर पूरे जिले की नाकेबंदी की गई। नव वर्ष की पूर्व रात्रि कानून व्यवस्था के लिए पहले से सतर्क पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नाकेबंदी करने में विलंब नहीं हुआ। थोड़ी ही देर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल महिला बातचीत कर रही है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है।
 



Share

Leave a Reply