CG NEWS : सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...
कांकेर : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलवार कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। केडी अस्पताल से राजीव कुमार मंडावी पिता कृष्णा मंडावी ने पुलिस को बताया कि जंगलवार कॉलेज के पास अज्ञात वाहन चालक ने अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान के लिए सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।




