CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: आधा पेमेंट कर स्क्रीन-शॉट दिखा के ले जाता था सामान, सवा लाख का सामान बरामद

CG NEWS: आधा पेमेंट कर स्क्रीन-शॉट दिखा के ले जाता था सामान, सवा लाख का सामान बरामद
Share

जगदलपुर में पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन दिखा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों से सामान खरीद लेता था। इसके लिए मोबाइल पर UPI सिस्टम का इस्तेमाल करता। उसमें आधा नंबर डालकर पेमेंट करता और फिर सक्सेसफुल का स्क्रीन शॉट दिखा देता। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल, स्मार्टवॉच सहित सवा लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर में स्थित मोबाइल वर्ल्ड दुकान के संचालक मिकेश जैन ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन फोन पे के जरिए पेमेंट किया। उसने सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन भी अपने मोबाइल में दिखाया था, लेकिन पेमेंट आया ही नहीं। इस पर बैंक से जानकारी मांगी तो उन्होंने ट्रांजेक्शन नहीं होने की जानकारी दी।


CCTV फुटेज की मदद से पुलिस पहुंची आरोपी तक
पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV फुटेज में आरोपी दिखाई दिया। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को धरमपुरा में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम अजय तिवारी बताया। वह मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला है। यह भी पता चला कि उसने सांई कृपा मोबाइल संजय बाजार, ग्लोबस मोबाइल अनुपमा चैक, हमीद वॉच सिरहासार, निशा टेलीकॉम नरेन्द्र टॉकीज रोड सहित अन्य दुकानों से भी ठगी की है।


अधूरा UPI आईडी डालता, ट्रांजेक्शन फेल होता तो स्क्रीनशॉट दिखाता
पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल दुकानों में खरीदारी के लिए जाता। ऑनलाइन पेमेंट की बात कहता था। दुकानदार से उसका UPI आईडी पूछता और उसके सामने ही अधूरा नंबर डाल ट्रांजेक्शन करता था। इसके चलते ट्रांजेक्शन फेल हो जाता और वह सक्सेसफुल होने का स्क्रीन शॉट दिखाकर सामान ले जाता। पुलिस ने आरोपी से 6 मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच, 4 हेडफोन, पावर बैंक, साउंड सिस्टम सहित 1.25 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।



Share

Leave a Reply