CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS: पति के चिकन खाने से नाराज़ पत्नी ने की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

CG NEWS: पति के चिकन खाने से नाराज़ पत्नी ने की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला
Share

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, पति के मुर्गा खाने पर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। घटना रक्षाबंधन के दिन रविवार देर शाम की है। मायके से लौटी महिला ने पति को चाची के घर में चिकन खाते देखा तो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति से हुए विवाद के बाद महिला घर गई और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सूरजपुर के भटगांव क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी मनीषा सिंह (19) रक्षाबंधन के दिन रविवार को पति रामजन्म के साथ राखी बांधने के लिए मायके गई थी। वहां से शाम को दोनों घर लौट आए। इस बीच रामजन्म पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर पहुंचा और वहां चिकन पकाने लगा। थोड़ी देर बाद मनीषा पहुंची तो उसने रामजन्म को चिकन खाने से मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना और खा लिया।


गुस्से में निकली और घर जाकर खुद को लगा ली आग
मनीषा ने पति से कहा कि सावन के आखिरी दिन और रक्षाबंधन में मुर्गा खाकर गलती की है। इसके बाद वह गुस्से में वहां से निकल कर घर चली गई। थोड़ी देर बाद रामजन्म उसे समझाने के लिए घर जाने लगा तो चीख-पुकार की आवाज सुनाई देने लगी। इस पर अन्य लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनीषा आग की लपटों में घिरी थी। किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलस गई थी।


सावन का उपवास रखती थी, मुर्गा खाना बर्दाश्त नहीं हुआ
परिजन उसे भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख 108 एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के पति रामजन्म ने बताया कि मनीषा सावन में उपवास रहती थी। अंतिम दिन मुर्गा खाते देख उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। घर में उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद वे गांव लौट गए हैं।



Share

Leave a Reply