CG NEWS: चोरी के मोबाइल सहित महिला आरोपी गिरफ्तार
अम्बिकापुर: लखनपुर के सप्ताहिक बाजार में 27 जनवरी को चोरी हुए मोबाइल के मामले में लखनपुर पुलिस ने मोबाइल सहित आरोपी महिला को 17 अगस्त को कोरिया जिले के ग्राम चितमार से गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड में भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक तारा एकका पिता सोमार साय एकका उम्र 21 वर्ष झिनपुरी पारा वार्ड क्रमांक 01 नगर पंचायत लखनपुर निवासी जो 27 जनवरी की शाम 5:00 बजे लखनपुर के सप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई हुई थी। उसी दौरान युवती के पर्स में रखे के ओप्पो कंपनी कीमत 10000 के मोबाइल को अज्ञात चोरी की ओर से चोरी कर लिया गया था। 28 जनवरी को युवती ने अपने परिवार जनों के साथ लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया था। लखनपुर पुलिस धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान लखनपुर पुलिस ने रीता बसोड़ पति अनिल बसोड़ उम्र 22 वर्ष ग्राम चितमार पारा थाना पटना जिला कोरिया निवासी के पास से मोबाइल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपीया महिला आदतन अपराधी है जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकान्त सिंह, प्रधान आरक्षक दिलबोधन सिंह पोर्ते, इंद्रदेव भगत, आरक्षक रविंद्र साहू, दिलसुख लकड़ा, अजय शर्मा सहित अन्य आरक्षक सक्रिय रहे।




