CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : युवक ने खाया जिंदा चूजा, गले में फसने से हो गई मौत, पोस्टमॉर्टेम में हुआ खुलासा

CG NEWS : युवक ने खाया जिंदा चूजा, गले में फसने से हो गई मौत, पोस्टमॉर्टेम में हुआ खुलासा
Share

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जिंदा चूजा निकल लिया। गले में चूजे के फसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होनी शुरू हुई और वो बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर गले में फंसे चूजे को बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र का है। ग्राम छिंदकालो में आनंद कुमार यादव 35 वर्ष अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आंनद बेहोश होकर अपने घर में गिर गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजन भी हैरान थे। डाॅक्टरों ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ तो डाॅक्टर भी हैरान रह गये। डाॅक्टरों ने मीडिया को बताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा पोस्टमार्टम किया है। गले में जब चीरा लगाया तो मृत युवक के गले से साबूत चूजा निकला। डाॅक्टरों ने बताया कि युवक ने जिंदा चूजा निगला था और गले में फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने बताया कि श्वांस नली एवं खाने की नाली के बीच चूजा फंसा हुआ था।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आनंद कुमार यादव की शादी को पांच साल हो गये थे। बच्चे नहीं होने से वो तंत्र-मंत्र के फेर में फंसा हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी तांत्रिक के कहने पर ही उसने जिंदा चूजा निगला होगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृत युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।



Share

Leave a Reply