CG NEWS : उपचार के दौरान युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....
कोरबा : सरहदी जिले जशपुर के दुलदुला थाना जशपुर निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने के कारण उपचार के दौरान कोरबा जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गत रात्रि मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुलदुला थाना जशपुर निवासी गजेंद्र सिंह उम्र 35 सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे प्रारंभिक उपचार के लिए जशपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी सर्जिकल वार्ड के आईसीयू में गत रात्रि मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अस्पताल चौकी पुलिस मर्ग डायरी जशपुर जिला पुलिस को जांच के लिए रेफर कर रही है।




