BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG Nikay Chunav Result 2025 : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे

CG Nikay Chunav Result 2025 : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है. अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं.

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.

अंबिकापुर में मंजूषा भगत और अजय तिर्की के बीच मुकाबला

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने काफी पढ़े-लिखे प्रत्याशियों को मौका दिया. भाजपा ने मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया था. 53 साल की मंजूषा बीए पास है और अभी सरगुजा से पार्टी की जिला अध्यक्ष हैं. इन्होंने पहले भी महापौर का चुनाव लड़ा है और चुनाव हार भी चुकें हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अजय तिर्की को मैदान में उतारा था, जो एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं. अजय लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर हैं. राजनीति में आने से पहले वे बतौर डॉक्टर समाज में अपनी सेवाएं दे रहे थे.



Share

Leave a Reply