BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, फटी बनियान में लंगड़ाते दिखा, फिर अचानक हुआ बेहोश…

CG – हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस, फटी बनियान में लंगड़ाते दिखा, फिर अचानक हुआ बेहोश…
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने आरोपी सूदखोर वीरेंद्र तोमर को 8 नवंबर की शाम ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। आज सुबह उसे रायपुर लेकर पुलिस पहुंची, जिसके बाद उसे पुरानी बस्ती लाया गया। यहां से उसका जुलूस निकालते हुये पैदल ही जिला कोर्ट लाया गया। इस दौरान वह लंगड़ाते हुए और कई बार गिरते हुए नजर आया। उसकी बनियान फटी हुई थी और वह बार-बार नारा लगाता दिखा “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।” कुछ देर बाद वीरेंद्र तोमर बेहोश होकर गिर पड़ा। जब वह चलने में असमर्थ हुआ, तो पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन में बैठाकर थाने ले गए। इस दौरान उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद रही, जो चीखती-चिल्लाती नजर आई।

6 माह से था फरार

रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी के खिलाफ थाना तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से अवैध वसूली से संबंधित करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रूबी तोमर “विस्टों फाइनेंस” नामक ग्रुप बनाकर उगाही करता था। इससे पहले की गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध हथियार भी जब्त किए गए थे।

ग्वालियर से गिरफ्तार, फरार छोटे भाई की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, तोमर बंधु वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर दोनों जून महीने से फरार थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर में लगातार छापेमारी की। आरोपी मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे और बार-बार ठिकाने बदल रहे थे, जिससे पुलिस को लोकेट करने में दिक्कत हो रही थी। आखिरकार, रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर में रूबी तोमर को ट्रैक कर उसकी रेकी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में दर्ज हैं केस

तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 332/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस, पुरानी बस्ती थाना में अपराध क्रमांक 229/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट और अपराध क्रमांक 230/25, धारा 308(2), 111(1) भा.न्या.सं. एवं धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने वीरेंद्र और रोहित सिंह तोमर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर नगद इनाम की घोषणा भी की थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी रूबी तोमर से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है, वहीं उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्रआर गुरुदयाल सिंह, उपेंद्र यादव, महेंद्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्थी, घनश्याम साहू, मप्रआर बसंती मौर्या, आर प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत और अभिषेक सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Share

Leave a Reply