CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - अचानक कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, लोगों ने जमकर लूटा, आनन-फानन में प्रशासन ने सील किया इलाका......

CG - अचानक कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, लोगों ने जमकर लूटा, आनन-फानन में प्रशासन ने सील किया इलाका......
Share

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दंतेवाड़ा के गीदम नगर पंचायत क्षेत्र के 12 नंबर वार्ड में एक घर के कुएं से पानी की जगह अचानक पेट्रोल निकलने लगा। जब घर के लोगों ने कुएं से पानी निकालने के लिए उसमे बाल्टी डाली तो पानी की जगह पेट्रोल देख वह हैरान रह गए, कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान कई लोग कुएं से बाल्टी में पेट्रोल भर-भरकर निकालने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है, ताकि किसी प्रकार के और रिसाव या हादसे से बचा जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम अब इस मामले की जांच कर रही है कि पेट्रोल पंप की टंकी से पेट्रोल कैसे रिसा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

इस घटना से इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। कुएं में पेट्रोल का पाया जाना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता था। लोग यह सोचकर परेशान हैं कि अगर पेट्रोल की मात्रा अधिक होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पेट्रोल पंप के मालिक ने पेट्रोल रिसाव की सूचना कंपनी को दी है। जानकारी के मुताबिक, आज कंपनी के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचेंगे और जमीन के अंदर दबी टंकी से पेट्रोल को निकालकर उसे ठीक करेंगे।



Share

Leave a Reply