CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - एक झटके में ख़त्म पूरा परिवार.. बोलेरो ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, माँ-पिता और मासूम की मौत

CG - एक झटके में ख़त्म पूरा परिवार.. बोलेरो ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, माँ-पिता और मासूम की मौत
Share

 अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क दुर्घटनाएं और इन घटनाओं में आम लोगों के हताहत होने की ख़बरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर में बाइक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे क्रमांक 43 की बताई जा रही है। सभी मृतक सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला के रहने वाले है।जानकारी के मुताबिक़ अपने सात साल के बेटे को शीतकालीन की छुट्टियों पर लेने आये हुए थे।

पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ वापस लौट रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरों ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पिता और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि माँ की मौत अस्पताल में हुई। बहरहाल रघुनाथपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारित बोलेरो को जब्त कर लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।



Share

Leave a Reply