CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - घर में घुसकर युवक ने रात भर बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी का वादा कर हो गया फरार.... लोक लाज के डर से युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम.....

CG - घर में घुसकर युवक ने रात भर बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी का वादा कर हो गया फरार.... लोक लाज के डर से युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम.....
Share

 महासमुंद। घर में घुसकर शादी का झांसा देकर युवक कर रहा था लड़की से शारीरिक शोषण। परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने ग्रामीणों के समक्ष शादी का वादा किया और मौका देखकर युवक गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों की बैठक में बेआबरू हुई युवती ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 
हम आपको बता दें कि मामला महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी का हैं। गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़का युवती के घर से छिपते छिपाते निकल रहा था, इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के के पकड़े जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। अर्जुन दीवान के परिजन अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गए। लकड़ी के परिजन मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है, जिसने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि मामला गांव का है, इसे पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं और कहा कि लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं। जिसपर लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि मैं शादी करने को तैयार हूं। दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई। 
 
लेकिन आरोपी युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ मौका पाकर गांव से फरार हो गया। फिर मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुप चाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फंसी पर झूल गई।
 
पुलिस ने मामले में पांचनामा करवा कर लाश को पोस्ट मॉर्डम के लिए भेज दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को ग्रामीणों की बैठक में लिखित में हुए राजी नामा की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी और पूरी कहानी भी बता दी।
 
बावजूद इसके तेंदुकोना पुलिस ने मामले में अब तक लड़की को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने और लड़की का शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कर मामले को रफा दफा कर दिया है।


Share

Leave a Reply