CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा भारतमाला परियोजना में भू अर्जन का मामला, विपक्ष ने करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा भारतमाला परियोजना में भू अर्जन का मामला, विपक्ष ने करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
Share

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भारतमाला परियोजना में भू अर्जन का मामला गूंजा। विपक्ष ने इसके लिए होने वाले मुआवजा वितरण में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की गई। विभागीय मंत्री इसके लिए तैयार नहीं हुए जिससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रश्नकाल में यह मामला उठाते हुए बताया कि रायपुर से विशाखातनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भारत माला परियोजना के तहत भू अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। अभनपुर तहसील में इस परियोजना के लिए अधिकारियों ने मुआवजा वितरण में 43 करोड़ 19 लाख का भ्रष्टाचार किया गया है।13 मूल खसरों को 53 छोटे छोटे टुकड़ों में बांटकर अधिक मुआवजा वितरण कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। इस फर्जीवाड़ा में अधिकारियों के अलावा राजनेता भी शामिल है। नेता प्रतिपक्ष ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने जवाब में बताया कि भू अर्जन में अनियमितता हुई है । इसमें ट्रस्ट की जमीन का मुआवजा निजी व्यक्ति को देना, बड़े भूखंड का टुकड़ों में पुनः भू अर्जन किया गया, इसमें दोषी कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। अभी इसकी जांच चल रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बैठे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया इस पर विभागीय मंत्री ने संभागीय आयुक्त के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन विपक्ष को दिया। नेता प्रतिपक्ष लगातार इसकी जांच सीबीआई या विधानसभा की समिति से कराने की मांग करते रहे जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुए।अंततः कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।



Share

Leave a Reply