BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा

CG : बाइक सवार दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से हुआ हादसा
Share

  जगदलपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद वाहन सवार आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना जगदलपुर के धरमपुरा क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है पल्लीगांव निवासी राजेश बघेल पिता महेश बघेल 21 वर्ष व प्रिंस बघेल पिता रामधर 18 वर्ष के साथ जगदलपुर की और जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा स्थित सब्जी मार्केट के पास तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे।

इस हादसे में दोनों युवकों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी थी। दर्दनाक एक्सीडेंट में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आज सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।



Share

Leave a Reply