CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG WEATHER : मौसम में आया बदलाव, तापमान में हुई बढ़ोतरी

 CG WEATHER : मौसम में आया बदलाव, तापमान में हुई बढ़ोतरी
Share

रायपुर : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त गर्म हवा के प्रभाव से ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा।

हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड कम हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढऩे लगी है। इसकी वजह से पंखे चलने शुरू होने लगे हैं। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 05.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसा ही रहने वाला है। 



Share

Leave a Reply