CG WEATHER : छग में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मैनपॉट में जमी बर्फ की चादर
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से के बीच अंबिकापुर के मैनपॉट में बर्फ की चादर भी जमने लगी है।
पूरे प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से. डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अंबिकापुर के मैनपॉट में आज तड़के बर्फ की चादर भी जमी हुई पायी गई।
स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में प्रदेश के सरगुजा, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है, वहीं सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग में कहीं-कहीं कोहरा भी छाने की संभावना है।




