CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाको में तेज बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाको में तेज बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Share

 रायपुर।  प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में नर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। इसके चलते अभी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

प्रदेश के के इन हिस्सों में होगी बारिश

आने वाले 18 घंटों के दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। रविवार सुबह से ही रायपुर, दुर्ग,राजनांदगांव, बस्तर और बिलासपुर में बारिश देखने को मिली। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की उनमें बालोद, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर जिला शामिल है।

बता दें, छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह बारिश हुई है। शनिवार को भी कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर बना हुआ है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी का आगमन जारी है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में मौसम में लगातार बदलाव गॉन की संभावना जताई गई है।

 



Share

Leave a Reply