BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG- मौसम बना जानलेवा: अचानक बदला मौसम, वज्रपात से दो लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

CG- मौसम बना जानलेवा: अचानक बदला मौसम, वज्रपात से दो लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक
Share

  Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहा है। ये मौसम कई जगहों पर जानलेवा भी बन गया है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है, जहां वज्रपात से दो की मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। घटना बस्तर से सुकमा जिले की है। जहां आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने गांव में कोहराम मचा दिया। ग्राम पंचायत सिरसेट्टी में अचानक गिरी आसमानी बिजली से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण खुले स्थान पर थे और मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज गरज और चमक के साथ आई आकाशीय बिजली ने पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पोडियम नीलेश, पदाम सुक्का और पोडियम दुला नामक तीन ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी उनके नाम औपचारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सुकमा समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ आंधी, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, गांव में शोक की लहर है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की है।

यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि मौसम की मार कभी भी किसी पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।



Share

Leave a Reply