CG WEATHER: प्रदेश में आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना, कई इलाकों में ओलावृष्टि के आसार
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है. राजधानी सहित कई इलाकों में कल देर शाम घने बादल छाए रहे कही थोड़ी बहुत बारिश भी हुई है. मौसम विज्ञानियों ने बताया कि आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट भी हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो-तीन दिवस के भीतर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके तहत सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार जिले में ओलावृष्टि हो सकती है।




