CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में दिन में लू जैसे हालात...रात में हो रही बेचैनी, येलो अलर्ट जारी

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में दिन में लू जैसे हालात...रात में हो रही बेचैनी, येलो अलर्ट जारी
Share

 रायपुर :- देश समेत छत्तीसगढ़ में चल रहे नवतपा के दूसरे दिन गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है

तेज धूप की वजह से दोपहर आग उगलती गर्मी महसूस हुई, वहीं रात को तीन डिग्री ज्यादा तापमान से बेचैनी बढ़ गई. शाम होने के बाद चक्रवाती तूफान के असर से बादल तो छाए, मगर गर्मी पर इसका कोई असर नहीं हुआ। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. नवतपा के दूसरे दिन तापमान ने अपना असर दिखाया. खासकर प्रदेश के मध्य हिस्से में आग उगलने वाली गर्मी महसूस होने लगी है.मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले तीन दिन तक रायपुर समेत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अगले तीन दिन तक ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्रीष्म लहर की स्थिति गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला – मानपुर, खैरागढ़- छुईखदान, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के एक-दो हिस्सों में रह सकती है. इसके अलावा 28, 29, 30 मई को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के सभी जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं

शुष्क हवा से दोपहर के वक्त लू का अहसास

रविवार को राज्य में आने वाली हवा की दिशा बदलकर उत्तर- पश्चिम हो गई और शुष्क हवा से दोपहर के वक्त लू का अहसास होने लगा. गर्मी इतनी अधिक थी कि लोगों ने बेचैनी महसूस की दोपहर बाद चक्रवाती तूफान के असर से बादल छा गए. इससे धूप से तो राहत मिली, मगर गर्मी ने अपनी कहर बरपाना कम नहीं किया. अभी दिन के साथ रात में भी गर्मी की वजह से बेचैनी का दौर जारी है और तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. अगले चौबीस घंटे में रात में बेचैनी और बढ़ने की संभावना जताई गई है.



Share

Leave a Reply