CG WEATHER : प्रदेश में लगातार 5 दिनों तक बारिश के आसार
रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। अभी कुछ दिनों से प्रदेश में कई इलाकों में ठंड कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले आने वाले दिनों में 9 से 13 जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग की माने तो आज मौसम साफ रहेगा लेकिन गुरुवार से बादल छा सकते हैं। बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।




